फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कैथल में समग्र शिक्षा विभाग के रोजगार मेले में 300 छात्रों को मिली नौकरी

कैथल में मंगलवार को जाखोली अड्डा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में समग्र शिक्षा अभियान कार्यालय द्वारा रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में 30 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों ने हिस्सा लिया और छात्रों का साक्षात्कार लिया। रोजगार मेले में लगभग 400 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 300 विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में नौकरी के प्रस्ताव मिले। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक मनोज कुमार ने बताया कि इस मेले का उद्देश्य छात्रों को उनके कौशल के अनुसार रोजगार के अवसर प्रदान करना था। कंपनियों ने आईटी, मार्केटिंग, मैकेनिकल और अन्य क्षेत्रों में छात्रों को चयनित किया। कई छात्रों ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए इसे अपने करियर के लिए एक बेहतरीन अवसर बताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें