फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नेशनल स्कूल गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर लौटे आर्यन का स्वागत

Thu, 26 Dec 2024 03:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो 64 : विजेता खिलाड़ी आर्यन का स्वागत करते खेल प्रेमी और परिजन। स्रोत आयोजक - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। इंदौर में आयोजित 68 वें नेशनल स्कूल गेम्स में बहादुरगढ़ के ओमेक्स गैलेरिया एंक्लेव में रहने वाले आर्यन ने 70 किलोग्राम भार वर्ग में कराटे खेलों में स्वर्ण पदक हासिल किया है। विजेता खिलाड़ी का बहादुरगढ़ पहुंचने पर खेल प्रेमियों और परिजनों ने ढोल नगाड़ों की थाप पर जोरदार स्वागत किया। विजेता खिलाड़ी को फूल माला और नोटों की माला पहनाकर भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित भी किया गया।
विज्ञापन

19 से 24 दिसंबर तक मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में स्थित एमपी डेली कालेज में 68वें नेशनल स्कूल गेम्स का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में देश भर के सैकड़ो खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। हरियाणा से कराटे गेम्स में हिस्सा लेने के लिए पहुंची हरियाणा की टीम के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बहादुरगढ़ के खिलाड़ी आर्यन ने 70 किलोग्राम भार वर्ग के अंतर्गत आने वाली अंडर-19 कराटे प्रतिस्पर्द्धा में बेहतर प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया है। आर्यन ने अपनी इस जीत का श्रेय अपने पिता एवं अंतरराष्ट्रीय कराटे कोच रजनीश चौधरी को दिया है।
आर्यन ने बताया कि उसका अगला लक्ष्य सीनियर नेशनल कराटे गेम्स में स्वर्ण पदक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन करना है। अंतरराष्ट्रीय कराटे कोच एवं खिलाड़ी आर्यन के पिता रजनीश चौधरी ने बताया कि मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में आयोजित इस प्रतियोगिता में हरियाणा से 35 खिलाड़ी हिस्सा लेने पहुंचे थे। हरियाणा के खिलाड़ियों की बेहतर प्रदर्शन की बदौलत हरियाणा को प्रतियोगिता में दूसरा स्थान मिला है। रजनीश चौधरी ने खिलाड़ी आर्यन को आशीर्वाद दिया और आर्यन का स्वागत करने पहुंचे खेल प्रेमियों का भी अभिवादन किया।
विज्ञापन

इंदौर में आयोजित इस प्रतियोगिता में हरियाणा के खिलाड़ियों का बेहद उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला। इस प्रतियोगिता में हरियाणा के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण पदक, एक रजत पदक और दो कांस्य पदक हासिल किए हैं। कराटे प्रतियोगिता के पुरुष टीम ने पूरे देश में दूसरा स्थान हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस मौके पर धर्मेंद्र ढिल्लों, बलबीर सिंह, समर हुड्डा, प्रकाश राठी, के के तिवारी, राजीव अग्रवाल, हवा सिंह, बलजीत दलाल, भाजपा नेता भीम सिंह प्रणामी, अशोक राठी, विजय पूनिया, लालचंद देशवाल, सुभाष बेरवाल, अनिल ढुल, रविन्द्र धनखड़ भी मौजूद रहे।

सिरोही। समीपवर्ती आवल गांव में रात्रि चौपाल का आयोजन हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें