फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Weather: हरियाणा में जोरदार बारिश, 11 जिलों में जारी हुआ अलर्ट

हरियाणा में मानसून पूरे प्रदेश में छा गया है। प्रदेश के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है तो कई इलाके ऐसे हैं, जहां सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। खासकर प्रदेश के उत्तरी इलाकों में, जबकि दक्षिण के जिलों में अच्छी बारिश दर्ज हुई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले चार दिन बारिश के आसार हैं। इस बीच चंडीगढ़ मौसम विभाग ने वीरवार के लिए हरियाणा के 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. इनमें गुरुग्राम, झज्जर, रोहतक, हिसार, सोनीपत, करनाल, जींद, कैथल, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र और अंबाला शामिल हैं. मौसम विभाग ने करनाल और यमुनानगर में भारी बारिश की संभावना जताई है. इन दो जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें