हरियाणा में कांग्रेस की करारी हार के बाद अब प्रत्याशियों की नाराजगी और पार्टी की गुटबाजी सामने आने लगी है। खासकर उन सीटों पर जहां पार्टी के ही बागी उम्मीदवारों के कारण कांग्रेस प्रत्याशी हार गए। हारे हुए कांग्रेस प्रत्याशी अब खुलकर अपनी पार्टी के नेताओं पर हार की ठीकरा फोड़ रहे हैं। खासतौर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सांसद दीपेंद्र हुड्डा को निशाना बनाया जा रहा है। एक-एक करके कुमारी सैलजा के हारे हुए प्रत्याशी मीडिया के सामने आ रहे हैं और दूसरे धड़े पर भितरघात के आरोप लगा रहे हैं।