हिसार में एक युवती की अश्लील वीडियो इंटरनेट पर वायरल करने की घटना हुई है। वीडियो को युवती के पूर्व प्रेमी ने ही वायरल किया है। प्रेमी सतगुर सिंह ने युवती को झांसे में लेकर उससे न्यूड वीडियो कॉल करवाई। आरोपी की पत्नी ने वीडियो डिलीट करने के नाम पर पीड़िता से 25 हजार रुपए भी ऐंठ लिए।