करनाल के असंध में शुक्रवार को मिनाक्षी अस्पताल पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। अस्पताल में मौजूद मरीज और डॉक्टर गोलियों से बाल बाल बच गए। वारदात के कुछ देर बाद दिलेर कोटिया नाम के युवक ने फेसबुक पर पोस्ट डाल कर कहा कि वारदात की जिम्मेदारी कौशल चौधरी ग्रुप लेता है।