हरियाणा में इलेक्ट्रिक बसें जल्द ही सड़कों पर दौड़ेंगी। इसके लिए परिवहन विभाग हरियाणा ने तैयारी लगभग पूरी कर ली हैं। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा परिवहन विभाग इलेक्ट्रिक बसों पर ही नहीं बल्की टू व्हीलर और थ्री व्हीलर की दिशा में भी काम कर रहा है।