पानीपत में मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। गांव अहर-कुराना के पास जीटी रोड पर इको वैन और ईंटों से लदी ट्रॉली की टक्कर हो गई।टक्कर इतनी जोरदार थी कि इको वैन एक तरफ से पूरी क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं हादसे में इको वैन में सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई।