रोडवेज विभाग की तरफ से सोमवार से सिटी बस सर्विस शुरू हो गई है। दो बसों का संचालन होगा। एक बस महिलाओं के लिए होगी और दूसरी सामान्य यात्रियों के लिए होगी। इन बसों के संचालन से स्कूल कालेज में पढ़ने वाले छात्रों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। करीब दो साल से सिटी बस सर्विस बंद थी।