फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, युवक की मौत

दादरी जिले के गांव अचीना के समीप रविवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम दादरी के नागरिक अस्पताल में करवाया गया। जानकारी के अनुसार गांव अचीना निवासी 23 वर्षीय हर्ष रविवार सुबह अपनी स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर खेतों को संभालने के लिए गया था। खेत संभालने के बाद वापिस आते समय जब वह अचीना चौकी और नहर के बीच पहुंचा तो कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे घायल अवस्था में उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के पिता जसबीर के बयान के आधार पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें