फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी-दादरी में ई-रिक्शा चार्जिंग पर लगाते समय करंट लगने से युवक की मौत

नवीन दलाल Updated Tue, 23 Dec 2025 04:07 PM IST

दादरी के वार्ड 12 में सोमवार शाम को ई-रिक्शा चार्जिंग पर लगाते समय करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड 12 निवासी करीब 29 वर्षीय प्रवीन कुमार के रूप में हुई है। मृतक प्रवीन जन स्वास्थ्य विभाग में एचकेआरएन के तहत बतौर सीवरमैन कार्यरत था। मंगलवार को दादरी के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। बता दें कि वार्ड 12 कबीर नगर निवासी प्रवीन कुमार सोमवार शाम को अपने छोटे भाई सुनील की ई-रिक्शा को चार्जिंग पर लगा रहा था। उसी दौरान उसका हाथ बिजली के तार को छू गया। जिससे प्रवीन करंट की चपेट में आकर झुलस गया और अचेत हो गया। परिजन उसे तुरंत उपचार के लिए दादरी के नागरिक अस्पताल में लेकर आए। यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पाकर दादरी सिटी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल सतेंद्र ने बताया कि मृतक के भाई सुनील के बयान के आधार पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई अमल में लाई गई है। परिजनों ने बताया कि मृतक प्रवीन कुमार शादीशुदा था और वह डेढ़ वर्षीय बेटे का पिता था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें