फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी-दादरी में नेशनल हाईवे 152डी पर अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत

नेशनल हाईवे 152डी पर दादरी जिला के गांव झींझर के समीप वीरवार देर शाम को अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान दिल्ली के टिकरी गांव निवासी करीब 45 वर्षीय पूनम के रूप में हुई है। बता दें कि टिकरी निवासी पूनम वीरवार को अपनी कैंसर पीड़ित सास के लिए दवा लेने के लिए अटेली गई थी। वहां से देर शाम वह एक निजी वाहन में सवार होकर वापिस जा रही थी। इस दौरान उसे एनएच 152डी पर दादरी के गांव समसपुर के समीप बने कट पर उतरना था लेकिन भूलवश वह आगे पहुंच गई। गांव झींझर के समीप वह वाहन से उतर कर वापिस आने के लिए सड़क पार कर रही थी। तभी हाईवे की ग्रिल में उसका पैर फंस गया और सड़क से गुजर रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को दादरी के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। अचीना पुलिस चौकी इंचार्ज पीएसआई हरेंद्र ने बताया कि मृतका के बेटे रचित के बयान के आधार पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई अमल में लाई गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें