फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: बिजली शेड्यूल बदलवाने के लिए पावर सब स्टेशन पहुंचे ग्रामीणों ने जताया रोष

दगड़ोली गांव के लोगों ने सोमवार को बिजली आपूर्ति शेड्यूल में बदलाव की मांग को लेकर पावर सब स्टेशन में प्रदर्शन किया। उन्होंने अधिकारियों पर उनकी मांग को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। साथ ही चेतावनी दी कि इस बार भी अगर मांग पूरी नहीं की गई तो फिर वो और कड़े कदम उठाने को विवश होंगे। बता दें कि दगड़ोली के ग्रामीण सोमवार सुबह बिजली समस्या पर लाबंद हुए और इसके बाद पावर सब स्टेशन पहुंचे। उन्होंने कहा कि उनके गांव का बिजली शेड्यूल बिजली निगम को बदलना चाहिए। पहले भी वो कई दफा यह मांग रख चुके हैं, लेकिन इस पर गौर नहीं किया गया। अधिकारियों की नजरअंदाजी पर सोमवार को उन्होंने नारेबाजी कर रोष जताया। इसके बाद ग्रामीणों ने एसडीओ के नाम बिजली सब स्टेशन में कर्मचारी प्रवीन को ज्ञापन सौंपा। इसमें चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग बिजली सब स्टेशन में आंदोलन शुरू करने को विवश होंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें