फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: लोकल आवक शुरू होने से कम हुए सब्जियों के दाम, लोगों को मिली राहत

शाहिल शर्मा Updated Sat, 24 Jan 2026 05:00 PM IST

दादरी जिले में सब्जियों की घरेलू आवक बढ़ने के साथ ही दाम काफी कम हो गए हैं। जिसके चलते सब्जी कारोबार में इजाफा हुआ है। स्थानीय सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि सर्दी के मौसम में सब्जियां जल्दी खराब नहीं होने के कारण महिलाएं दोगुनी मात्रा में सब्जी की खरीद कर रही हैं। ताकि उनको बार-बार सब्जी की खरीद के लिए बाजार के चक्कर नहीं लगाने पड़े। सब्जियों की घरेलू आवक शुरू होने से 10 दिन पहले जहां सब्जियों के दाम लगातार तेज हो रहे थे। सब्जी विक्रेताओं का कहना हैं कि पहले सब्जियां दूसरे प्रदेशों से आने के कारण महंगी पड़ती थी। लेकिन अब बाजार में लोकल सब्जियां आने के बाद लोग आसानी से सब्जी खरीद सकते हैं। सब्जी की बिक्री में भी बढ़ोतरी हुई है, जिसके चलते दुकानदारों का कारोबार भी बढ़ा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें