जिले में राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के लिए ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं। पहले दिन 7 खेलों के ट्रायल संपन्न हुए और इनमें खिलाड़ियों का चयन उनकी योग्यता के आधार पर किया गया। अब चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में अपना प्रदर्शन दिखाएंगे। खेल विभाग से वरिष्ठ कोच बिजेंद्र सिंह ने बताया कि पहले दिन सात खेलों के ट्रायल करवाए गए। इनमें फुटबाल, एथलेटिक्स, कबड्डी, साइकिलिंग, वॉलीबाल, नेटबाल, हैंडबाल आदि खेलों में खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस जिला स्तरीय ट्रायल में जिला के विभिन्न इवेंट में करीब 2000 हजार खिलाड़ियों ने भाग लिया और ट्रायल देकर अपना खेल कौशल परखा। अब विभाग की ओर से एथलेटिक्स में 67 खिलाड़ी, फुटबाल, कबड्डी, साइकिलिंग, वॉलीबाल, नेटबाल, हैंडबाल की महिला व पुरुष सीनियर वर्ग की टीमें चयनित की गई। पहले चरण के मुकाबले शाम तक चले और अब दूसरे चरण का ट्रायल शुक्रवार को आयोजित किया जाएंगे।