फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : डाइट में शुरू हुई जिले के 36 स्कूल प्राचार्यों की ट्रेनिंग

भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 27 Nov 2024 01:42 PM IST

चरखी दादरी में गांव बिरही कलां स्थित जिला शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण संस्थान में 36 स्कूल प्राचार्यों की ट्रेनिंग शुरू हो चुकी है। इसमें सभी प्राचार्यों को विद्यार्थियों व स्कूल के विकास से संबंधित ट्रेनिंग दी जा रही है। यह ट्रेनिंग 29 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। बुधवार को प्राचार्य को उनके कर्तव्य व विद्यार्थियों की समस्याओं को समझने की जानकारी दी गई। इसमें मास्टर ट्रेनर प्रवक्ता सुशील कुमार ने प्राचार्यों को बताया कि उन्हें एक मुखिया का फर्ज किस तरह निभाना चाहिए। मुखिया को अपने स्कूल स्टाफ व विद्यार्थियों की परेशानी हल व हल करना चाहिए। कहा कि हर व्यक्ति को सामाजिक, आर्थिक परेशानी होती हैं। इसके लिए एक तरफा नियम न रखें। दोनों पक्ष को देखकर ही समस्या का समाधान करना चाहिए। कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिदिन मॉनिटरिंग करनी चाहिए। इससे उनका शैक्षणिक विकास पता चल सकेगा। इसमें विद्यार्थियों का पाठ्यक्रम, कितना समझ आया और कितने विद्यार्थियों ने दोबारा पूछा और कितने विद्यार्थियों ने अनदेखा किया। इससे उनका परीक्षा बेहतर होगा। इससे साथ ही सभी को सर्विस नियम बताए गए। इस दौरान डाइट प्राचार्य ज्ञानेंद्र सिंह, सहायक डॉ. राजेश गोदारा, डॉ. हरीश कुमार, ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर नवरत्न पांडेय, सुशील कुमार, श्रुति कुमारी, नंदकिशोर, कपिल कुमार आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें