चरखी दादरी जिले में बुधवार को मौसम का पहला कोहरा छाया। सुबह 9 बजे तक दृश्यता 10 मीटर से भी कम रही। वहीं, कोहरे के चलते अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सुबह के समय दृश्यता कम रहने से यातायात सेवाओं की चाल बिगड़ी गई। ट्रेन व बसें अपने दैनिक समय के हिसाब से देरी से पहुंची। इसके चलते यात्री लेट हुए और उन्हें परेशानी झेलनी पड़ी। बता दें कि कोहरा छाने से वाहनों की गति धीमी रही। वहीं, ट्रेन और बसें भी 10 मिनट से डेढ़ घंटे की देरी से अपने गंतव्य स्थान पर पहुंची। अगर बसों की बात करें तो इनमें लोकल रूटों पर बसें समय पर चलाई गई, लेकिन धुंध के कारण इन रूटों पर बसें 10 से 15 मिनट की देरी से पहुंची। कोहरे का चंडीगढ़, दिल्ली, पिलानी आदि लंबे रूटों पर अधिक असर रहा। इन बसों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में 45 मिनट अधिक लगे। लेकिन रोडवेज की यातायात सेवा अधिक प्रभावित नहीं हुई। सभी चालकों को समय अनुसार गाइडलाइन दी जाती हैं और इस बार भी धुंध होने के कारण उन्हें सावधानी व धीमी गति से बस चलाने के निर्देश दिए गए हैं। सबसे अधिक रेलवे परिवहन प्रभावित रहा और ट्रेन आधे से एक घंटे की देरी से पहुंची। इससे यात्रियों को भी अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई। दादरी स्टेशन पर करीब 9 ट्रेन देरी से पहुंचीं। इनमें सबसे अधिक देरी से कृष्ण-जम्मू तवी एक्सप्रेस 19416 ट्रेन पहुंची। इसका समय दादरी स्टेशन पर सुबह 4:47 का है जबकि यह एक घंटे की देरी से 5:40 पर पहुंची। इसके अलावा रेवाड़ी-बठिंडा 04782 और भिवानी-रेवाड़ी 04787 भी एक घंटे की देरी से पहुंची। जानिये...कौन-सी ट्रेन कितनी देरी से पहुंची गाड़ी का नाम - संख्या - दैनिक समय - देरी से पहुंची ढेर बालाजी - 14705 - 5:22 - 40 मिनट सिरसा एक्सप्रेस- 14086 - 5:50 - 35 मिनट रेवाड़ी-फाजिल्का - 14729 - 5:13- 41 मिनट भिवानी-मथुरा - 14725 - 6:19 - 36 मिनट भिवानी-रेवाड़ी - 04787 - 7:18 - एक घंटा हिसार-रेवाड़ी - 09631 - 8:20 - 32 मिनट रेवाड़ी-बठिंडा - 04782 - 10:28 - एक घंटा श्रीगंगानगर-दिल्ली- 14029 - 10:50 - 30 मिनट तापमान में गिरावट आते ही बढ़ा प्रदूषण का स्तर बुधवार को तापमान में गिरावट आने से जिले में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया। प्रदूषण का न्यूनतम स्तर 28 एक्यूआई और औसतन स्तर 305 एक्यूआई दर्ज किया गया। बुधवार को जिले में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब रही। बसों का समय पर संचालन किया गया। धुंध के कारण बसें लेट हुईं, लेकिन इसका यातायात संचालन पर अधिक असर नहीं हुआ। चालकों को इससे संबंधित निर्देश दिए गए हैं। -सतीश लुहाच, संस्थान प्रबंंधक, दादरी रोडवेज डिपो