फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चरखी दादरी में आदेशों के विरुद्ध खुली शिक्षण अकादमी, मीडिया कर्मी देख की विद्यार्थियों की छुट्टी

भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 20 Nov 2024 05:47 PM IST

चरखी दादरी शहर स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान ने बुधवार को जिला उपायुक्त के जारी आदेशों की धज्जियां उड़ाई और अवकाश के बजाय विद्यार्थियों को संस्था में बुलाया। वहीं, अधिकारियों ने इसमें केवल कार्रवाई आश्वासन दिया है। बता दें कि जिला उपायुक्त मुनीश शर्मा ने मंगलवार को जिले के 12वीं तक के सभी निजी व राजकीय स्कूल 23 नवंबर तक बंद रखने के आदेश दिए थे। लेकिन दूसरे ही दिन संचालक ने आदेशों की अवहेलना कर विद्यार्थियों को स्कूल बुलाया। सूचना मिलने पर कुछ मीडियाकर्मी मौके पर पहुंचे अकादमी में कक्षाएं लगी मिली और सभी विद्यार्थी पढ़ते पाए। बाद में मीडिया को देखकर संचालक ने सभी विद्यार्थियों की छुट्टी कर दी और संस्था का गेट भी बंद कर दिया। फिलहाल जिले की हवा काफी प्रदूषित है और एक्यूआई 368 तक पहुंच गया। अब निजी स्कूल संचालक सरकार के आदेशों की अवहेलना कर बच्चों के जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं। प्रदूषण के कारण बच्चों के बीमार होने का डर बना हुआ है और शिक्षा विभाग खुले स्कूलों के सामने मूकदर्शक बना हुआ है। प्रदूषण से बच्चों का बचाव करने के लिए विभाग ने छुट्टियां की हैं और प्रदेश भर में इसका पालन किया जा रहा है। शिक्षा विभाग की ओर से भी पहले ही आदेशों की अवहेलना कर स्कूल खोलने वाले संचालकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश हैं। बीईओ से इस संबंध में जानकारी मांगी गई है। आदेशों की अवहेलना करने वाले संस्थानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। कृष्णा फोगाट, डीईओ, शिक्षा विभाग

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें