दादरी के रावलधी बाईपास के पास शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स अकादमी में जिला स्तरीय ताईक्वांडों स्पर्धा आयोजित की गई। इसमें 150 खिलाड़ियों ने सहभागिता निभाई। अलग-अलग आयु व भारवर्ग में विजेता बने खिलाड़ी अब आगामी दिनों में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय स्पर्धा में भाग लेंगे। कोच राजेश तक्षक ने बताया कि अंडर-14 आयुवर्ग के 25 किलोग्राम भारवर्ग में हर्ष, 30 किलोग्राम में शेखर, माइनस 35 किलोग्राम में योगित, माइनस 40 किलोग्राम में आपीएस स्कूल का खिलाड़ी गर्वित, माइनस 45 किलोग्राम में आरपीएस स्कूल का छात्र अंश, माइनस 50 में अंश सांगवान, माइनस 55 में हितेन, माइनस 60 में केशव व प्लस 90 किलोग्राम में कार्तिक सांगवान प्रथम रहा। इसी प्रकार, आयुवर्ग अंडर-17 के माइनस 35 किलोग्राम भारवर्ग में बादल, माइनस 40 में शुभम, माइनस 45 में रूपेश, माइनस 50 में नवनीत, माइनस 54 में पंकित, माइनस 58 में लक्की, माअनस 62 में यशेश, माइनस 66 में हिमांशु, माइनस 82 में वरूण व प्लस 82 किलोग्राम भारवर्ग में शिवांशु विजेता बना। आयुवर्ग अंडर-19 के माइनस 35 किलोग्राम में दिनेश, माइनस 40 में युवराज, माइनस 45 में मोहित, माइनस 50 में प्रीतम, माइनस 55 में रितिक, माइनस 58 में अनुज, माइनस 62 में हर्ष, माइनस 66 में शुभम, माइनस 70 में साहिल, माइनस 74 में हिमांशु, माइनस 78 में इमरान, माअनस 82 में मोहित और प्लस 82 किलोग्राम भारवर्ग में हिमांशु प्रथम रहा। इस अवसर पर कोच राजेश तक्षक, महिला कोच सुदेश तक्षक, डीपीई नीलम, डीपीई देवेंद्र, पीटीआई संदीप, डीपीई सुनिल जीआरवी स्कूल, पीटीआई श्रीराम, पीटीआई उदय आदि थे।