दादरी के बाढ़डा कस्बा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वीरवार को नव भारत साक्षरता मिशन के के तहत आयोजित उल्लास कार्यक्रम के संबंध में बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता उल्लास कोऑर्डिनेटर हरपाल आर्य ने की। बता दें कि बैठक का मुख्य उद्देश्य मार्च 2025 में होने वाली साक्षरता परीक्षा के लिए डाटा संग्रहण करना रहा। हरपाल आर्य ने बताया कि कार्यक्रम का क्रियान्वयन जिला उपायुक्त के मार्गदर्शन किया जा रहा है। बैठक में सभी सदस्यों ने कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए अपने विचार और सुझाव रखे। उन्होंने कहा कि नव भारत साक्षरता मिशन का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को साक्षर बनाना है। परीक्षा के लिए पात्र लाभार्थियों की पहचान और डाटा संग्रहण कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस दिशा में सभी अधिकारियों और सर्वेयर को गंभीरता से कार्य करना होगा। सभी को 20 जनवरी तक डाटा संग्रहण का कार्य पूरा करने का आदेश दिया। साथ ही कार्य में किसी लापरवाही करने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्यवाही करने की चेतावनी दी। इस दौरान दौरान बीआरपी, एबीआरसी, शिक्षकों और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।