फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दादरी में विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने बनाए विभिन्न प्रकार के मॉडल

नवीन दलाल Updated Fri, 29 Nov 2024 02:49 PM IST

चरखी-दादरी स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसमें जिला के 20 स्कूलों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें विद्यार्थियों ने कचरा प्रबंधन, स्वच्छता व पोषक आहार, यातायात एवं संचार, जैविक खेती, आपदा प्रबंधन, गणितीय ज्यामिति आदि पर मॉडल प्रस्तुत किए। निर्णायकों ने विद्यार्थियों से मॉडल संबंधी जानकारी ली। इसमें अपने मॉडल की प्रस्तुति व विवरण साझा किया। सभी ने विज्ञान आधारित मॉडल बनाए। करीब एक घंटे तक प्रदर्शनी चली। अब सायं 4 बजे तक इसके परिणाम घोषित किए जाएंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें