फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादरी के गांव बादल में शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी, सिलिंडर लीक होने पर लगी आग

चरखी-दादरी के गांव बादल में बुधवार रात को शॉर्ट सर्किट होने से लीक सिलिंडर में आग लग गई। गनीमत रही कि सिलिंडर फटा नहीं और चार सदस्य आग में झुलसने से बच गए। इसमें घटना में घरेलू सामान और 40 हजार की नकदी जलकर राख हो गए। पीड़ित बलवान ने बताया कि वे गांव में वेल्डिंग का काम करते हैं और इसी से अपना गुजारा चलाते हैं। बुधवार रात वह अपने दो बच्चों के साथ कमरे में था और उनकी पत्नी सब्जी बनाने के लिए रसोई में गई। सिलिंडर लीक था और इसका पता नहीं चल पाया। उसी दौरान रात करीब साढ़े 7 से 8 के बीच शॉर्ट सर्किट हुआ और इसमें से निकली चिंगारी से सिलिंडर में आग गई। पास में बैठी उनकी पत्नी बाल-बाल बची और मौका पाकर सभी घर से बाहर आ गए। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से गीला कंबल लपेटकर सिलिंडर को बाहर निकाला और जोहड़ के पास फेंककर आए। बाद में किसी ने दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी, तब तक ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने के लिए मिट्टी और पानी डाला। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने काबू पा लिया। बाद में पुलिस ने दमकल विभाग को भी आने से मना कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें