फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: सम्मान पाकर गदगद नजर आए 280 पदक विजेता रामकिशन

राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में बाढड़ा क्षेत्र के लोगों ने बुजुर्ग खिलाड़ी रामकिशन शर्मा को सम्मानित किया। रामकिशन को यह सम्मान खेल के क्षेत्र में बाढड़ा और दादरी जिले समेत प्रदेश का नाम चमकाने पर दिया गया। भांडवा निवासी बुजुर्ग खिलाड़ी रामकिशन शर्मा अब तक 280 पदक जीत चुके हैं। बता दें कि रामकिशन शर्मा पिछले 11 सालों से खेल क्षेत्र से जुड़े हैं और अन्य बुजुर्गाें को भी इसके लिए प्रेरित कर रहे हैं। अब तक वो राज्य और राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धाओं में 280 पदक जीते चुके हैं। मुख्य रूप से वो 100 और 200 मीटर दौड़ के धावक हैं। इनके अलावा लंबी कूद और 400 मीटर दौड़ स्पर्धा में भी उन्होंने कई पदक जीते हैं। शनिवार को क्षेत्र के किसानों और सामाजिक संगठनों ने उनके इस स्वर्णिम प्रदर्शन के लिए उन्हें सम्मानित किया। सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों का कहना है कि रामकिशन शर्मा युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें