फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादरी में सफाई कर्मचारियों ने की भूख हड़ताल, समाधान न होने पर अनिश्चितकालीन धरने की दी चेतावनी

नवीन दलाल Updated Fri, 16 May 2025 01:47 PM IST

चरखी-दादरी स्थित नगर परिषद परिसर में शुक्रवार को सफाई कर्मचारियों ने भूख हड़ताल शुरू की और सरकार से मांगों को पूरा करने का आह्वान किया। कर्मचारियों ने समाधान न होने पर राष्ट्रव्यापी स्तर पर अनिश्चितकालीन धरना देने की चेतावनी दी है। बता दें कि शुक्रवार सुबह 8 बजे सफाई कर्मचारियों ने भूख हड़ताल शुरू की और इसकी अध्यक्षता कर्मचारी जिला प्रधान चंद्रभान ने की। बैठक में कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मांगे पूरी न करने पर रोष जताया। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार ने ठेका प्रथा शुरू कर कर्मचारियों की नौकरी पर संकट ला दिया है। साथ ही काफी सालों के से कच्चे कर्मचारी काम कर रहे हैं और उनको अभी तक पक्का नहीं किया गया है। कर्मचारियों के मासिक मानदेय न तो बढ़ाेतरी की गई है और न ही पुरानी पेंशन बहाल की गई है। कर्मचारियों ने कहा अब 20 मई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल होगी और इसके बाद भी सरकार अगर संज्ञान नहीं लेती है तो कर्मचारी आगामी रणनीति तैयार करेंगे और अनिश्चितकालीन धरना देकर अपनी मांगों के लिए आवाज उठाएंगे। चेतावनी दी है कि 20 के बाद सड़कों पर कचरे के ढेर लगेंगे और इसकी जिम्मेदार सरकार होगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें