फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दादरी में रोडवेज कर्मचारियों ने शुरू किया सांकेतिक धरना, चक्का जाम की दी चेतावनी

हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा की ओर से 32 सूत्रीय मांगों को लेकर शहर स्थित बस स्टैंड परिसर में भूख हड़ताल व धरना प्रदर्शन किया गया। इसमें कर्मचारियों ने सरकार व परिवहन मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और समाधान न होने पर चक्का जाम करने की चेतावनी दी है। बता दें कि राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर 32 सूत्रीय लंबित मांगों के लिए कर्मचारी धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। दोपहर 12 सभी कर्मचारी बस स्टैंड परिसर में धरने पर बैठे और भूख हड़ताल की। इसके साथ ही उन्होंने नारेबाजी की और सरकार की कार्यप्रणाली के प्रति रोष जताया। कुछ देर बाद आशा वर्कर्स, अध्यापक संघ, मीड डे मिल वर्कर यूनियन व संगठनों के सदस्य भी धरने पर पहुंचे और अपना समर्थन दिया। धरना बुधवार 12 बजे समाप्त होगा। कर्मचारियों ने बताया कि सरकार ने 23 जून 2023 व 16 जुलाई 2024 को कर्मचारियों की अनेक मांगों पर सहमति जताई गई थी, लेकिन उस संबंध में अभी तक कोई भी विभागीय पत्र जारी नहीं किया गया है। इसमें मुख्य मांगे वर्ष 2002 में भर्ती हुए चालकों को नियमित तिथि से पक्का करने और उन्हें पेंशन योजना में शामिल करने, चालक व परिचालक और लिपिक की वेतन विसंगति दूर करने, सभी कर्मचारियों के देय अवकाश की कटौती करने, चालक परिचालकों के रात्रि अवकाश का समय पर भुगतान न करने, सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना में शामिल करने , 2016 के चालकों को नियुक्ति तिथि से नियमित करने और कर्मचारियों को बोनस देने आदि मांगों पर सरकार ने अभी तक अमल नहीं किया है। अब सरकार ने जल्द समाधान नहीं किया तो रोडवेज कर्मचारी चक्का जाम करेंगे। अधिकारी के अनुसार सरकार से कर्मचारियों से किए वादे से मुकर रही है और बार-बार मांगे उठाने पर भी आश्वासन देकर कार्य अधूरा छोड़ रही है। अब सरकार को मांगे पूरी करनी चाहिए, नहीं तो प्रदेश कार्यकारिणी ठोस कदम उठाएगी और चक्का जाम करने के लिए मजबूर होगी। -कृष्ण उण, प्रधान, रोडवेज यूनियन।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें