फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: नेशनल हाईवे-152 डी पर हुआ सड़क हादसा, 12 लोग हुए घायल

नेशनल हाईवे-152 डी पर रानीला रेस्ट एरिया के समीप मंगलवार शाम कांवड़ियों की पिकअप को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 12 शिव भक्त घायल हो गए और उन्हें उपचार के लिए दादरी नागरिक अस्पताल लाया गया। हादसे का कारण ट्रक की तेज रफ्तार में होना बताया जा रहा है और बौंदकलां थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, राजस्थान के झुझनू जिला के सुल्ताना अहीर गांव के पिकअप सवार युवा हरिद्वार से डाक कांवड़ लेकर वापस लौट रहे थे। शाम 5 बजे जब वो रानीला रेस्ट एरिया के समीप पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने उनकी पिकअप को टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और इसमें सवार 12 कांवड़िये घायल हो गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें