दादरी जिले में रविवार रात और सोमवार को बदरा जमकर बरसे। बारिश ने प्रशासन के मानसून सीजन के पुख्ता प्रबंधों के दावों की पोल खोल दी। बारिश के चलते शहर के सभी मुख्य मार्गों पर पानी भर गया और कई जगहों पर तो घुटनों तक पानी भरा रहा। वहीं, शहर के लोहारू और रोहतक रोड पर जलभराव की समस्या से अधिक रही और यहां पानी गाड़ियों के बोनट तक पहुंच गया। अकेले रोहतक रोड की बात करें तो 30 से अधिक वाहन पानी में बंद हो गए। हालांकि लगातार तीसरे दिन बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। दोपहर बाद तक बारिश के पानी की निकासी नहीं होने के चलते लोगों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ा।