फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: एलपीजी किल्लत के कारण जन सेवा संस्थान ने बंद की निशुल्क भोजन सेवा

जन सेवा संस्थान की ओर से दादरी के नागरिक अस्पताल और एमसीएच यूनिट में प्रदान की जा रही निशुल्क भोजन सेवा को एलपीजी किल्लत के चलते बंद कर दिया गया है। संस्थान का कहना है कि यह व्यवस्था कुछ दिनों के लिए बंद की गई है। गैस की आपूर्ति सुचारू होने के बाद इसे दोबारा शुरू कर दिया जाएगा। बता दें कि जन सेवा संस्थान की ओर से पिछले करीब तीन वर्षों से दादरी के नागरिक अस्पताल और एमसीएच यूनिट में सुबह और शाम को निशुल्क भोजन की सुविधा दी जा रही है। संस्थान की ओर से सुबह 11 बजे और शाम पांच बजे अस्पताल में मरीजों और उनके तीमारदारों को निशुल्क भोजन प्रदान किया जाता है। लेकिन अब संस्थान ने शुक्रवार से यह व्यवस्था बंद करने का निर्णय लिया है। दादरी अनाथ आश्रम के प्रबंधक नरेंद्र ने बताया कि गैस की किल्लत के कारण यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि हर रोज अस्पताल में करीब 200 लोग भोजन ग्रहण करते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें