फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: 12 फरवरी की राष्ट्रीय हड़ताल को लेकर रोष प्रदर्शन

दादरी में विभिन्न ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर 12 फरवरी को होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय हडताल के समर्थन में बुधवार को जोरदार रोष प्रदर्शन किया गया। एसकेएस के बैनर तले सभी यूनियनों के पदाधिकारी, किसान सभा, सीआईटीयू, नगर पालिका कर्मचारी, आशा वर्कर सहित अन्य संगठनों ने एकजुट होकर जिला उपायुक्त कार्यालय तक मार्च किया और ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन की अध्यक्षता एसकेएस जिला प्रधान यशपाल पैंतावास कलां ने की, जबकि संचालन सतबीर सरोहा और रिटायर्ड कर्मचारी जिला प्रधान राजकुमार धिकाडा ने किया। ज्ञापन में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के 23 और 31 दिसंबर के फैसलों के अनुसार कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने, 10 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके कर्मचारियों को नियमित दर्जा देने, वेतन निर्धारण व एरियर भुगतान की मांग रखी गई। इसके अलावा समान काम समान वेतन, एचकेआरएन समाप्त करने, पुरानी पेंशन बहाल करने, आठवें वेतन आयोग के गठन सहित लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें