चरखी दादरी में दादरी महिला थाने में आयोजित समारोह में जिला पुलिस कप्तान पूजा वशिष्ठ की अगुवाई में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने शहीद पुलिस जवानों को नमन किया। पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने बताया कि हमें अपने पुलिस जवानों पर गर्व है जिन्होंने अपने कर्तव्य का पालन करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। हमें उन पुलिस जवानों की शहादत को हमेशा याद रखना चाहिए और अपने फर्ज व कानून की जिम्मेदारी को सर्वोपरि मानकर जीवन में ऐसा अवसर आए तो वह कुर्बानी देने से पीछे नहीं हटना चाहिए।