फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

शहर निवासी एक व्यापारी को कॉल कर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में  शहर थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव शहर निवासी विकास पुत्र अनिल के रूप में हुई है। यह जानकारी डीएसपी हेडक्वार्टर धीरज कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। डीएसपी ने बताया कि 9 मई को शहर पुलिस थाने में एक शिकायत मिली थी। इसमें शहर निवासी प्रवीण ने बताया कि वे प्रॉपर्टी डीलर का काम करते हैं। शुक्रवार को उनके पास कॉल आई और इसमें तीन-चार युवकों ने 2 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। साथ ही फिरौती न देने पर जान से मारने की धमकी दी। उस वक्त युवक ने एक वीडियो भेजी और इसमें वह एक पिस्टल लहराते हुए धमकी देता है। उसने कहा कि वह जेल से बात कर रहा है और रुपये नहीं दिए तो मैं पूरे परिवार को जान से मार देगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें