फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कर्मचारियों के लिए योग ब्रेक का आयोजन

शाहिल शर्मा Updated Tue, 16 Dec 2025 05:48 PM IST

दादरी उपायुक्त के आदेशानुसार मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कर्मचारियों को तनावमुक्त रखने और उनके मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से योग ब्रेक का आयोजन किया गया। ड्यूटी के दौरान बढ़ते कार्य दबाव और मानसिक तनाव को कम करने के लिए हरियाणा सरकार की इस पहल के तहत योग ब्रेक प्रोटोकॉल को लागू किया गया है। आयुष विभाग से योग शिक्षक बिशन सिंह आर्य ने योग ब्रेक प्रोटोकॉल प्रशिक्षण के दौरान बताया कि सरकार द्वारा प्रत्येक कार्यालय में कार्यरत अधिकारी व कर्मचारियों को तनाव से मुक्त रखने के लिए विशेष योग सत्र शुरू किए गए हैं। उन्होंने पुलिस कर्मचारियों को नियमित ड्यूटी के दौरान होने वाली थकान और तनाव को दूर करने के लिए सरल योग क्रियाओं का अभ्यास कराया। प्रशिक्षण में उतान हस्तासन, स्कंध चालन, गर्दन चालन, कटि चालन, उतान मंडूकासन के साथ-साथ अनुलोम-विलोम और भ्रामरी प्राणायाम कराए गए। योग शिक्षक ने बताया कि इन अभ्यासों से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है, रक्त प्रवाह संतुलित रहता है और एकाग्रता में वृद्धि होती है। इससे कर्मचारी अधिक ऊर्जावान होकर अपने कार्य बेहतर ढंग से कर पाते हैं। योग सत्र में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभी कर्मचारियों ने भाग लिया। अंत में शांति पाठ के साथ योग सत्र का समापन किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें