फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: लोहारू टोल पर बाइक और पिकअप की टक्कर, एक व्यक्ति की मौत

नेशनल हाईवे 334बी पर लोहारू टोल के पास मंगलवार शाम को एक बाइक व बोलेरो पिकअप वाहन की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई और उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। बता दें कि मूल रूप से झज्जर जिले के गांव गुढ़ा निवासी 47 वर्षीय राजबीर पिछले काफी समय से राजस्थान के पिलानी के गांव देवरोड में डिश केबल का काम करता था और परिवार सहित यहीं रहता था। सोमवार को वह अपनी बेटी खुशी का दिल्ली पुलिस में भर्ती का फिजिकल टेस्ट दिलवाने के लिए दिल्ली गया था। वहां से आकर वह अपने गांव गुढ़ा में रूक गया। मंगलवार को गांव गुढ़ा से बाइक पर सवार होकर जब वे वापस पिलानी जा रहे थे तो नेशनल हाईवे 334-बी पर लोहारू टोल के पास शाम करीब साढ़े पांच बजे उनकी बाइक की बोलेरो पिकअप वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में पिता व पुत्री दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए दादरी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें