फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता दरबार में विधायक सुनील सांगवान ने सुनी लोगों की समस्याएं

अंकेश ठाकुर Updated Fri, 21 Nov 2025 09:55 PM IST

दादरी के विधायक सुनील सांगवान ने शुक्रवार को अपने कैंप कार्यालय में जनता दरबार लगाते हुए लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान विधायक ने संबंधित अधिकारियों को तुरंत समस्याओं का समाधान करने बारे निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास करवाना उनका कर्तव्य है और उनका प्रयास है कि दादरी हलका को विकास के मामले में अग्रणी स्थान पर रहे। विधायक सुनील सांगवान ने शुक्रवार को कैंप कार्यालय में लगाए जनता दरबार में एक-एक करके सभी लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने शिकायत लेकर आए लोगों की समस्याओं का मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को फोन कर समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वे जनता की समस्याओं का निराकरण करने व क्षेत्र के विकास को लेकर समर्पित हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें