होली के रंगों से शहर के बाजार सज गए हैं। लोगों ने रंग, पिचकारी खरीदना शुरू कर दिया है। होली और फाग पर जिले में करीब 100 क्विंटल से अधिक गुलाल उड़ने का अनुमान है। दुकानदारों का कहना है कि इस बार होली पर्व महीने के शुरूआत में होने के कारण अच्छा कारोबार रहने की संभावना है। बाजार में होली और फाग के मद्देनजर पिचकारियों और गुलाल की स्टॉलें सज चुकी हैं। इस बार 20 रुपये से लेकर दो हजार रुपये तक की पिचकारी बाजार में बिक रही हैं। बाजार में आठ प्रकार का गुलाल बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। पिचकारियों की बात करें तो दोनाली, हथौड़ा, बैट, हॉकी, सेलफोन, गिटार, छतरी, जीप, स्पाइडर मैन, तीनबाण के अलावा स्पेशल इलेक्टि्रक पिचकारी बाजार में बिक रही हैं। छह से 10 लीटर पानी की क्षमता वाली पिचकारी की कीमत 800 रुपये तक है।