फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम व समलैंगिक विवाह और लिव इन रिलेशनशिप बंद न होने पर खाप करेगी आंदोलन, दादरी में हुई बैठक

चरखी-दादरी के स्वामी दयाल भवन पर रविवार को सर्वजातीय फोगाट खाप 19 की पंचायत आयोजित की गई। इसमें खाप प्रतिनिधियों ने अपने अधीन आने वाले गांवों में कमेटी गठित कर डीजे व मृत्युभोज पर प्रतिबंध लगाया। साथ ही प्रदेश में प्रेम व समलैंगिक विवाह और लिव इन रिलेशनशिप बंद न होने पर आंदोलन करने भी चेतावनी दी। खाप प्रधान सुरेश फोगाट ने बताया कि वर्तमान में डीजे की शिकायतें अधिक आ रही हैं और इन पर लोग नाच आदि के साथ गैर सामाजिक गतिविधियां करते हैं। इससे समाज में संस्कारों की कमी आ रही है और युवा पीढ़ी भी अपने मूल्यों को खोकर गलत रास्ते पर जा रही है। इसके लिए उन्होंने अपने अधीन आने वाले गांवों में कमेटी गठित की हैं। अब कमेटी अपने गांव में डीजे, विवाह, नशा रोकथाम, मृत्युभोज, दिषोटन आदि गतिविधियों पर नजर रखेंगी। इस दौरान अगर कोई खाप नियमों का उल्लंघन करता है और समाज को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से हानि पहुंचाता है तो उसके खिलाफ खाप एक्शन लेगी और जुर्माना के साथ अन्य निर्णय भी पंचायत की मौजूदगी में लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में एक गांव, गोत्र, गुहांड में शादी करना, प्रेम विवाह करना व लिव इन रिलेशनशिप में रहना वर्जित है, लेकिन सरकार ऐसी प्रथाओं को बढ़ावा दे रही है। इतना ही नहीं प्रोत्साहन राशि प्रदान कर युवाओं को इसकी ओर खींच रही है। हरियाणा शुरु से ही संस्कारी रहा है और इसमें इस तरह की गतिविधि करना हरियाणवी संस्कृति के साथ खिलवाड़ है। सरकार को कई बार पत्र लिखा चुका है और इस बार भी पत्र लिखकर इन प्रथाओं पर रोक लगाने की गुजारिश की जाएगी। प्रेम विवाह अगर होता है तो इसमें दोनों पक्षों से मां-बाप की अनुमति होनी चाहिए। दूसरी ओर समलैंगिक विवाह व लिव इन रिलेशनशिप जैसी प्रथा को पूरी बंद करना चाहिए। इसके साथ ही गांवों में बधाई लेने के लिए आने वाले मंगलामुखी समाज सदस्यों को केवल 1100 रुपये बधाई देने का निर्णय लिया और अगर कोई जबरदस्ती करता है इसकी खाप को शिकायत करने का आह्वान किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें