फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादरी में खेत के फानों में लगी आग सब्जी की दुकान तक पहुंची, सामान जला

गांव कांहड़ा के खेत के फानों में लगी आग फैलकर एक दुकान तक पहुंच गई। आग से सब्जी की दुकान में काफी नुकसान हो गया। वहीं, दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, तब तक देरी हो चुकी थी। जानकारी के अनुसार गांव कांहड़ा में गेहूं निकालने के बाद पशु चारा बनाने के लिए फाने छोड़े गए थे, जिनमें बुधवारदो पहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। आसपास के लोगों ने ट्रैक्टर आदि से जुताई कर आग को फैलने से रोका। लेकिन इस दौरान खेत के समीप नरेंद्र के सब्जी के खोखा में आग लग गई। आग लगने से दुकान में फल, सब्जी खराब होने अलावा वजन करने के लिए रखा गया कांटा, तख्त, कैरेट व अन्य सामान जल गया। इससे दुकानदार को काफी नुकसान हुआ है। आग लगने की घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी गई। इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित के नुकसान की भरपाई कराने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें