फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दादरी में शादी के चार साल बाद प्रेमिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

चरखी-दादरी निवासी एक प्रेमिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान एमसी कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय प्रीति के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने मृतका का शव कब्जे में लिया है और पोस्टमार्टम के लिए शहर स्थित नागरिक अस्पताल शव गृह में रखवा दिया है। मृतका के पिता जगबीर ने बताया कि उसकी दो संतान हैं। प्रीति की वर्ष 2020 में लोक निर्माण विभाग में क्लर्क की नौकरी लगी थी। इसके करीब चार माह बाद ही प्रीति ने शहर निवासी आशीष से प्रेम विवाह कर लिया। अब इस शादी से उसे एक बेटा और बेटी हैं। वीरवार शाम को वह घर पर नौकरी के बाद घर आई और अपनी बेटी को लेकर ससुराल चली गई। इसके बाद शाम 7 बजे उसने बात भी की। रात करीब 11 बजे उन्हें सूचना मिली कि प्रीति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है और फिलहाल उसे जयहिंद अस्पताल में लाया गया है। जब वे मौके पर पहुंचे तो प्रीति का पति आशीष वहां से भाग गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें