फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: डीआरएम ने किया कार्य का निरीक्षण, स्टेशन पर स्टॉल और सूचना पट्ट मिले नदारद

शहर के रेलवे स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत निर्माण कार्य अभी तक पूरा नहीं पाया है और इसमें शामिल कुछ कार्य अभी भी शेष है। शनिवार को बीकानेर डीआरएम डॉ. आशीष कुमार दादरी स्टेशन पर पहुंचे। यहां पर उन्हाेंने कार्य व यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया और स्टेशन अधिकारियों को भी निर्देश दिए। बता दें कि डीआरएम डिविजनल रेलवे मैनेजर डॉ. आशीष कुमार दोपहर 1:20 मिनट पर दादरी स्टेशन पर पहुंचे। यहां पर आते ही चेयरमैन बक्शीराम सैनी, स्टेशन अधीक्षक मुकेश कुमार व अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद डीआरएम सीधे प्लेटफार्म 2 पर शौचालय जांच करने गए। यहां पर सुविधाएं उचित मिली, लेकिन पास में रखा वाटर से पानी रिस रहा था। इस पर अधिकारियों को जल प्रबंधन के निर्देश दिए। बाद में बुकिंग कक्ष का दौरा किया और यहां पर भी उचित व्यवस्था मिली। सफाई भी पूरी थी जबकि जीआरपी पुलिस भी मौके पर तैनात रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें