दादरी की विश्वकर्मा कॉलोनी में मंगलवार सुबह घर में शॉर्ट सर्किट से आग लगने के कारण एक दिव्यांग व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय प्रहलाद के रूप में हुई है। वह दिव्यांग था और घटना के समय घर पर अकेला था। आग लगने की वजह बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। बता दें कि प्रहलाद सिंह पिछले काफी समय से दादरी की विश्वकर्मा कॉलोनी में रहता था। वह दिव्यांग था और चलने फिरने में पूरी तरह असमर्थ था। मंगलवार सुबह उनका बेटा काम पर चला गया और बेटी स्कूल में चली गई। वहीं उनकी पत्नी शीला भी कम पर चली गई थी। पीछे से प्रहलाद सिंह चारपाई पर ही लेटा हुआ था। इस दौरान आग लग गई। आस पड़ोस में रहने वाले लोगों ने जब उसकी चिल्लाने की आवाज सुनी और धुंआ देखा तो वे दीवार कूदकर अंदर गए और पानी डालकर आग बुझाई। तब तक प्रहलाद सिंह की मौत हो चुकी थी। इसके बाद घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है