फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दादरी एसपी ने नशामुक्त गांव रहड़ोदा कलां व खुर्द का किया दौरा

चरखी-दादरी को पूर्ण रूप से नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस व जनता का आपसी समन्वय होना आवश्यक है। इसके लिए हर गांव व वार्ड में जाकर लोगों के साथ संवाद कर नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है। ये बात एसपी अर्श वर्मा ने शुक्रवार को गांव हड़ौदा में ग्रामीणों को संबोधिकत करते हुए कही। एसपी ने सरपंच से गांव में मौजूद सुविधाओं की जानकारी ली। लोगों से मुलाकात कर गांव के नागरिकों की सुरक्षा व पुलिस से संबंधित समस्याओं के बारे में पूछताछ कर उनके जल्द समाधान का आश्वासन दिया। कहा कि पुलिस पब्लिक के इस प्रकार संवाद से ही नशे की रोकथाम की जा सकती है। उन्होंने बच्चों व युवाओं से भी पढ़-लिखकर बडे़ अधिकारी बनने, अपने गांव, क्षेत्र व देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। गांव रहड़ोदा कलां व खुर्द की ग्राम पंचायत ने अपने गांव को न केवल नशामुक्त किया बल्कि अपने गांव के बाहर इस बारे में बोर्ड भी लगाकर भी नशामुक्त घोषित किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस नशे की लत से ग्रस्त लोगों का उपचार करवा रही है और अगर कोई परिजन, परिचित नशे की लत का शिकार है, तो बेझिझक होकर नशा छोड़ने के लिए पुलिस के पास आ सकता है। एसपी ने लोगों को पौष्टिक आहार लेने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और अच्छी नींद लेने व योग, प्राणायाम व मेडिटेशन करने की अपील की। इससे उनका रुझान गलत गतिविधियों की ओर कम व सकारात्मक पहलुओं की ओर अधिक रहेगा। साथ ही नौजवानों को प्रलोभन देकर नशा बेचने व बिकवाने का काम करवाने वाले तस्करों की सूचना पुलिस को देने का आग्रह किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें