फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: नगर परिषद टीम ने अवैध अतिक्रमण पर की कार्रवाई

लंबे इंतजार के बाद दादरी नगर परिषद ने वीरवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। एक घंटे की मुहिम के दौरान पांच रेहड़ियों और 10 दुकानों से सामान जब्त किया गया। जब्त सामान में जूस की दो मशीनें, साइन बोर्ड व वजन करने के कांटे शामिल रहे। हालांकि रेहड़ी वालों व दुकानदारों ने कार्रवाई का विरोध किया, लेकिन टीम ने एक न सुनी। बता दें कि वीरवार दोपहर तीन बजे नगर परिषद टीम सचिव गौरव शर्मा की अगुवाई में अतिक्रमण हटाओ मुहिम चलाने सड़कों पर उतरी। अभियान की अगुवाई नगर परिषद कार्यालय के सामने से शुरू की गई। सचिव के अलावा टीम में एमई मनदीप और मुख्य सफाई निरीक्षक राजेश कुमार समेत 10 कर्मचारी शामिल रहे। टीम ने नगर परिषद कार्यालय के सामने से ही दुकानों के बाहर रखा सामान जब्त करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें