फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन, दो जिलों के खिलाड़ी पहुंचे भाग लेने

शाहिल शर्मा Updated Tue, 27 May 2025 03:32 PM IST

शहर स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें दादरी व भिवानी जिला की छात्राओं ने भाग लिया और दिमागी दमखम दिखाया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डीसी मुनीश शर्मा ने शिरकत की। बता दें कि हरियाणा शतरंज एसोसिएशन की ओर से जिला में शतरंज प्रतियोगिता सुबह साढ़े 10 बजे शुरू हुई और शाम तक जारी रही। इसमें दोनों जिलों से करीब 50 छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में तीन आयु वर्ग बनाए गए जिसमें अंडर-13, अंडर-19 व ओपन आयु वर्ग आदि शामिल हैं। पहले राउंड में अंडर -13 में 35 खिलाड़ियों ने भाग और अंडर-19 में भी 35 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में सात जिलों से करीब 100 खिलाड़ियों का पंजीकरण किया गया था, लेकिन गर्मी के चलते केवल 70 खिलाड़ी ही पहुंच पाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें