फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी-दादरी में अनियंत्रित होकर पलटी कार, एक युवक की मौत

गांव बरसाना के अड्डे पर एनएच 334बी पर देर रात करीब दो एक तेज रफ्तार ब्रेजा कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में मूलरूप से भिवानी जिले के गांव पाजू निवासी करीब 23 वर्षीय आशीष की मौत हो गई। वहीं कार में सवार मोनू, मनभर व एक अन्य युवक चोटिल हो गए। नागरिक अस्पताल में मौजूद परिजनों ने बताया कि आशीष वर्तमान में गांव बिलावल में रहकर खेतीबाड़ी करता था। बुधवार रात को वह किसी कार्य के चलते बरसाना बस अड्डे की तरफ गया था। वहां से देर रात को वापिस आते समय उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। दादरी सदर थाने में तैनात जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल मुकेश ने बताया कि मृतक के पिता सतेंद्र के बयान के आधार पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई अमल में लाई गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें