फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: नांगल पठानी स्टेशन पर कैंसर पीड़ित ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

दादरी-रेवाड़ी रेलमार्ग पर नांगल पठानी रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह एक बुजुर्ग ने मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग कैंसर बीमारी से परेशान था, इसी के चलते उसने यह कदम उठाया है। दादरी के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। जानकारी के अनुसार रेवाड़ी जिले के गांव नांगल पठानी निवासी करीब 66 वर्षीय श्रीभगवान को करीब सात महीने पहले कैंसर बीमारी से ग्रस्त होने की पुष्टि हुई थी। उसके बाद से वह परेशान रहता था। बुधवार को उसने नांगल पठानी रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के सामने कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी पाकर दादरी राजकीय रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना पाकर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद शव को दादरी के नागरिक अस्पताल में भिजवाया गया। जीआरपी चौकी में तैनात जांच अधिकारी एएसआई राजकुमार ने बताया कि मृतक के बेटे देवेंद्र के बयान के आधार पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई अमल में लाई गई है। परिजनों ने बताया कि वह तीन बच्चों का पिता था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें