बैंदाकलां में आयोजित कार्यक्रम में बृजभूषण शरण सिंह ने मीडिया से दूरी बनाई, लेकिन जाते समय दो मिनट पत्रकारों से रूबरू हुए। इसमें खापों व कांग्रेस के विरोध की बात पूछी तो उन्होंने कहा कि जिसका जो काम है वे कर रहे हैं। इसके बाद यौन शोषण के आरोप की बात आने पर उन्होंने शेयर के माध्यम से खाप व विनेश पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधा और कहा कि इतने गहरे घाव कहां से आए होंगे, लगता है तुमने भी दोस्त बनाए होंगे। यह पुरानी परंपरा चल रही है। बिहार चुनाव में भाजपा की जीत बताई और बाद में मीडिया से सवालों से घिरता देखे जाने की जल्दी कहकर वहां से निकल गए।