फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दादरी में निपुण योजना कार्य का किया आकलन, शिक्षकों को दिए निर्देश

निपुण हरियाणा कार्यक्रम के तहत जिला परियोजना क्रियान्वयन समिति की मंगलवार को मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी नवीन नारा ने की जबकि राज्य मुख्यालय से जतिन ने शिरकत की। एफएलएन जिला कोऑर्डिनेटर संदीप कुमार ने बताया कि बैठक में प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने और दक्षताओं की पुनरावृत्ति को सुनिश्चित करने पर विशेष चर्चा की गई। अब 17 मार्च से एफएलएन के अंतिम आकलन की प्रक्रिया शुरू होगी। इस आकलन का उद्देश्य कक्षा तीसरी तक के विद्यार्थियों की मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मक दक्षताओं का मूल्यांकन करना है। बैठक में सभी शिक्षकों को विद्यार्थियों की दक्षताओं को दोहराने पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया। जतिन ने कहा कि निपुण हरियाणा अभियान के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सभी स्तरों पर निरंतर प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने मासिक विद्यालय भ्रमण का लक्ष्य पूरा करने के लिए सभी मेंटर्स, बीआरपी और एबीआरसी को निर्देश दिए। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी नवीन नारा ने कहा कि निपुण हरियाणा के तहत जिले में किए जा रहे कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी शिक्षकों, मेंटर्स और शिक्षा अधिकारियों से विद्यार्थियों की पढ़ाई में रुचि बढ़ाने के लिए नवीन शिक्षण पद्धतियों को अपनाने और कक्षा में विद्यार्थियों के साथ संवाद को बढ़ावा देने का आह्वान किया। इसके बाद उपस्थित मेंटर्स, बीआरपी और एबीआरसी ने अपने क्षेत्र में किए गए कार्यों की जानकारी दी और आगामी योजना तैयार की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें