करनाल एंटी करप्शन ब्यूरो टीम ने चरखी दादरी के ड्रग्स इंस्पेक्टर तरुण भारद्वाज को 30 हजार की रिश्वत लेने पर गिरफ्तार किया है। रिश्वत राशि रानीला गांव में मेडिकल स्टोर चलाने वाले झज्जर जिले के गांव होस्दापुर निवासी विकास से मांगी गई थी और एक लाख में सौदा तय होने पर 70 हजार रुपये पहले लिए जा चुके थे जबकि बाकी 30 हजार की राशि वीरवार को ली गई।