एक माह की छुट्टी लेकर घर आए डाढी बाना निवासी आईटीबीपी जवान नवदीप (36) का शनिवार सुबह तबीयत बिगड़ने पर देहांत हो गया। गांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया और 28 बीएन आईटीबीपी टुकड़ी दिवगंत जवान को सलामी देने पहुंची। बता दें कि डाढी बाना निवासी नवदीप 30 अगस्त 2012 को आईटीबी में बतौर सिपाही भर्ती हुए थे। फिलहाल उनकी अरुणाचल प्रदेश में ड्यूटी थी। वो 13 जनवरी को एक महीने की छुट्टी लेकर घर आए थे। शनिवार सुबह तबीयत खराब होने पर दादरी नागरिक अस्पताल लाया गया और वहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ गांव के श्मशान घाट में किया गया। 28 बीएन आईटीबीपी की टुकड़ी ने एसआई प्रहलाद सिंह के नेतृत्व में शोक सलामी दी गई। जिला प्रशासन की ओर से एसईपीओ सुरेंद्र, ग्राम सचिव अनूप सिंह, झोझूकलां थाना प्रभारी एसआई राजकुमार ने भी उनकी पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।