फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दादरी में कुएं में गिरा शराब के नशे में धुत प्रवासी श्रमिक, मौत

नवीन दलाल Updated Mon, 10 Feb 2025 04:47 PM IST

चरखी दादरी के मानकावास गांव में रविवार रात शराब के नशे में धुत प्रवासी श्रमिक कुएं में गिर गया। कुएं से बाहर निकलने से पहले उसकी मौत हो गई। मृतक अशोक यादव (44) मूलरूप से बिहार के शहरसा जिला के गांव इटेहरी का रहने वाला था। सदर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के साले दीपक ने बताया कि उसकी जीजा पिछले करीब 12 साल से पत्नी व बच्चों के साथ मानकावास गांव में रह रहा था। वो दिहाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। दीपक ने बताया कि रविवार रात उसका जीजा अशोक शराब पीए हुए था। उसी दौरान वो कुएं में गिर गया। मामले का पता चलते ही साथी श्रमिक, परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके पुलिस को सूचित कर अशोक को कुएं से बाहर निकाला गया। नागरिक अस्पताल लाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, सदर थाना प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें